
हरिद्वार।अतिक्रमण के नाम पर रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों के उत्पीड़न व शोषण के विरोध में लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में नगर निगम के पुराने सभागार से इकट्ठा होकर लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए नगर निगम पहुंचकर नगर निगम प्रांगण में धरना दिया धरने प्रदर्शन के माध्यम से रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों ने नगर निगम शासन प्रशासन से मांग की नगर निगम प्रशासन द्वारा पूर्व के चिन्हित सभी वेंडिंग जोन में साइन बोर्ड व पटशीला लगाकर दर्शाया जाए और अतिक्रमण अभियान के दौरान नगर निगम के विक्रय प्रमाण लाइसेंस सभी स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान कर उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली का संरक्षण के साथ सामाजिक सुरक्षा के साथ स्वतंत्र रूप से स्वरोजगार करने की मांग को प्रमुखता से दोहराया।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा पूर्व में नगर निगम प्रशासन द्वारा 15 वेंडिंग जोन चिन्हित किए गए थे जिसमें से तीन वेंडिंग जोन मात्र विकसित किए गए हैं और नगर निगम में 2545 रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारी पंजीकृत हैं पंजीकृत सभी लघु व्यापारियों को शेष रहे 12 वेंडिंग जोन में व्यवस्थित व स्थापित किए जाने के लिए फेरी समिति की बैठक बुलाए जाने की कार्रवाई करें नगर आयुक्त से संजय चोपड़ा ने ये भी कहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संयुक्त नेतृत्व में पीएम स्वनिधि योजना के तहत डिजिटल लेनदेन बैंक लोन प्रक्रिया से जोड़े गए सभी लघु व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर व्यवसाय के लिए सार्वजनिक स्थलों के नजदीक अलग से वेंडिंग जोन के रूप में बाजार बना कर दिया जाना न्याय पूर्ण होगा।

लघु व्यापारियों के धरने प्रदर्शन में नगर आयुक्त नंदन कुमार मेयर प्रतिनिधि सुभाष जैसल ने आकर आश्वासन दिया के आगामी 14 सितंबर को नगर आयुक्त नंदन कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कर लघु व्यापारियों की समस्याओं का निदान किया जाएगा नगर आयुक्त नंदन कुमार के आश्वासन के उपरांत लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपना धरना प्रदर्शन स्थगित किया।
अपनी एक सूत्रीय मांगों को लेकर निगम प्रांगण में धरना प्रदर्शन करते लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों में नीतीश अग्रवाल, कपिल सिंह, नंदकिशोर गोस्वामी नीरज कश्यप लालचंद गुप्ता ,भोला यादव, विजय कुमार ,कपिल कुमार, रवि चौधरी, विक्की, किशोर दास, बिराजपाल, विकास कुमार ,राजेंद्र कुमार ,कन्हैया, उमेश कुमार, आजम अंसारी, नईम सलमानी ,रोशन आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
