
हरि न्यूज
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर, आनंद आश्रम में भगवान शिव की आराधना एवं लोक-कल्याण की कामना को लेकर आयोजित नौ दिवसीय रुद्राभिषेक अनुष्ठान का विधि-विधानपूर्वक समापन हुआ।
इस अवसर पर महंत स्वामी विवेकानंद महाराज के सानिध्य में भगवान आनंदेश्वर महादेव का विशेष रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया। आचार्य ज्योति प्रसाद मिश्रा के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न हुई।

लोनी विधानसभा के समाजसेवी एवं मुख्य यजमान नितिन मावी ने श्रद्धा भाव से भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक में सहभागिता की। इस दौरान आचार्य मनीष बहुखंडी मनीष गोयल सहित संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने भगवान आनंदेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महंत स्वामी विवेकानंद महाराज ने कहा कि भगवान शिव की आराधना से मनुष्य को सत्य, सेवा, संयम और सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से विश्व शांति, जनकल्याण, सुख-समृद्धि एवं समाज में आपसी भाईचारे की कामना की गई।
समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान आनंदेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता पं. कपिल शर्मा जौनसारी दिवाकर भट्ट जोगेंद्र यादव शिवम पाण्डेय राजा भैया मुकेश अवस्थी शिवराज अवस्थी अनमोल सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
