
हरि न्यूज
हरिद्वार।उतरी हरिद्वार से लेकर कनखल तक धार्मिक सम्पत्तियों के अस्तित्व पर बड़ा खतरा । महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर मुख्य सचिव उत्तराखंड को पत्र लिख हरिद्वार जिला अधिकारी को प्रतिलिपि प्रेषित कर हरिद्वार में लगातार धार्मिक सम्पत्तियों की खरीद फरोख्त उन पर कब्जे कालोनियों के काटने पर चिंता जताते हुए धर्म आस्था पर कुठाराघात बताया । सुनील सेठी ने कहा कि चंद लालच स्वार्थ के चलते हरिद्वार की गरिमा को तार तार किया जा रहा है जिस हरिद्वार की पहचान धर्मशालाओं धार्मिक मंदिरों धार्मिक सम्पत्तियों से थी उन्हें मिटाया जा रहा है कई बड़े बड़े फर्जी ट्रस्ट बनाकर धर्म का स्वरूप बदला जा रहा है जो चिंताजनक है जिसको लेकर जनता में भारी रोष है विशेषकर उतरी हरिद्वार से कनखल के इलाके है जिसमें बड़े रूप में धार्मिक सम्पत्तियों को ठिकाने लगाया जा रहा है फर्जी ट्रस्ट बना कर बड़े बड़े आश्रमों को निशाना बनाया जा रहा है ऐसी सभी संपत्तियों को सरकारी संपत्ति घोषित किया जाए जिसका कोई वारिस नहीं ओर फर्जी ट्रस्ट बनाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए । धार्मिक सम्पत्तियों को बचाया जाए जल्द मुख्यमंत्री से भी प्रतिन्धिमंडल मिलकर पत्र देगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से सोनू चौधरी, पंकज माटा, रविन्द्र अरोड़ा, अनिल शर्मा, राकेश सिंह, पावन पांडे, अनिरुद्ध शर्मा, ललित अरोड़ा, विष्णु शर्मा , अमित सिंह, एस एन तिवारी, नंदकिशोर रहे
