
हरि न्यूज
हरिद्वार।80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फुटपाथ के कारोबारी रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ लघु व्यापारी नेता जय सिंह बिष्ट के संयोजन में प्रथम वेंडिंग जोन लल़तारो पुल चंडी चौक मार्ग के प्रांगण में देश के शहीद वीर सपूत की याद में समारोह आयोजित किया गया।
समारोह का शुभारंभ लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी के साथ राष्ट्रीय गान का उच्चारण भी किया संजय चोपड़ा ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भारतवर्ष के रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स को सामाजिक सुरक्षा के साथ प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना के तहत 15 हजार 25 हजार 50000 देश के सभी बैंकों के माध्यम बिना गारंटी के लोन दिए जा रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विकसित भारत के के लक्ष्य को पूरा करने के लिए देश के आत्मनिर्भर रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को भी शामिल किया जा रहा है जो कि हर्ष का विषय है संजय चोपड़ा ने कुंभ मेला प्रशासन से मांग की क्या हरिद्वार नगर निगम द्वारा पूर्व से चिन्हित किए गए 15 वेंडिंग जोन में स्थानीय कारोबारी स्ट्रीट वेंडर लघु व्यापारियों का सर्वे कराकर प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत कुंभ मेला 2027 के आयोजन में शामिल मूलभूत सुविधाओं के साथ अस्थाई वेंडिंग जोन बनाया जाना न्याय संगत होगा।
80 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा रोहण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों में प्रदेश कोषाध्यक्ष पंडित मनीष शर्मा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भाटिया, मानसिंह, श्याम जी ,अरुण कुमार ,चंदन रावत, उज्जवल शर्मा ,मनोज कुमार ,नईम सलमानी ,सोनू, आशा कश्यप ,सुमन गुप्ता ,मंजू पाल ,पुष्पा देवी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

