
हरि न्यूज
हरिद्वार। 15 अगस्त को स्वामी श्रद्धानन्द सरस्वती द्वारा स्थापित गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय, हरिद्वार में 80 वॉ स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः 08:30 बजे विद्यालय प्रांगण में गुरुकुल कांगड़ी के मुख्याधिष्ठाता डॉ० दीनानाथ शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर 80 वें स्वतन्त्रता दिवस पर्व का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर गुरुकुल वासियों को सम्बोधित करते हुए डॉ० दीनानाथ शर्मा ने कहा कि आज हमारे देश को आजाद हुए 80 वर्ष हो गये, लेकिन स्वतन्त्रता के इस यज्ञ में हमें गुरुकुल एवं आर्य समाज के योगदान को हमेशा स्मरण मे रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरुकुल के संस्थापक स्वामी श्रद्धानन्द का देश स्वतंत्रता के लिए दिया गया योगदान सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।
इस अवसर पर उन्होंने गुरुकुल के राज्यस्तरीय विजयी प्रतिभागी फुटबाल खिलाडियों को प्रमाण पत्र एवं
मेडल देकर सम्मानित किया।

गुरुकुल के प्रधानाचार्य डॉ विजेन्द्र शास्त्री ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है, वेद ने कहा है माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः अर्थात यह भूमि हमारी माता है और हम इस भूमि माता के पुत्र है। उन्होंने आजादी के आन्दोलन में गुरुकुल के योगदान को भी बताया।
गुरुकुल के वरिष्ठ प्राध्यापक डा० योगेश शास्त्री ने कहा कि राष्ट्रपितामह महर्षि दयानन्द सरस्वती को स्मरण करते हुए उनके सर्वप्रथम स्वराज के उद्घोष को स्मरण कराते हुए कहा कि यदि दयानन्द न आते तो आज क्या आलम होता। हममे से कोई नही जानता उन्होंने ऋषि दयानन्द को समर्पित एक गीत भी गाया।
गुरुकुल कांगड़ी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रविकांत मलिक ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी और स्वतंत्रता संग्राम के महान वीरों के योगदान पर प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान को याद किया तथा भगत सिंह के जीवन, साहस और देशभक्ति के बारें में विस्तार से बताया।
गुरुकुल के छात्रों ने देशभक्ति गीत हिन्दी व संस्कृत में कुशलतापूर्वक प्रस्तुत किए। गीतों की प्रस्तुति में आयुष्मान, सार्थक, मेधांश, लक्ष्य, जीतिन, इदांश, प्रतिम, अर्णव राजपूत, अंनत शर्मा, सत्यजीत, कानिक गौड़, अविरल, मोक्ष सिंह, तरूण कुमार, यज्ञ, सर्वज्ञ, केशव राजपूत, आर्यन, आर्दश ने कार्यक्रम में राष्ट्रगान के बाद वैदिक राष्ट्रगीत तथा उसका हिन्दी पद्यार्थ भी आकर्षण का केन्द्र रहा। ध्वज की व्यवस्था श्री अशोक आर्य,पी०टी०आई लोकेश सिंह एवं धर्मसिंह आदि ने की।कार्यक्रम का संचालन डा० योगेश शास्त्री एवं दीप कमल।
इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार वर्मा, अशोक कुमार आर्य, हुकमचन्द, अश्विनी कुमार, अमर सिंह, ब्रजेश सिंह, वेदपाल सिंह, अमित कुमार, राज कमल, अशोक कुमार, विजय कुमार, गौरव शर्मा, मामराज सिंह, सत्यवीर सिंह, फकीरचन्द, रोहित बालियान, दिनेश कुमार, सज्जन सिंह, धीरज दत्त कौशिक, तुषार सिंह, मुकेश, अनुज, भास्कर पाण्डे, सुभांशु, उदयराज, प्रभात मलिक, पवन कुमार, योगेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, गौरव मलिक, मोहित, अनिल, राहुल, विकास, आदर्श भारद्वाज, समस्त अधिष्ठातागण एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।
