
*शहीदों का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान है : बलराज त्यागी
हरि न्यूज
नजीबाबाद।विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत इस्सेपुर के वीर सपूत अमर शहीद मनोज कश्यप जी ने देश की रक्षा करते हुए 22 जुलाई 2003 को अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
अमर शहीद मनोज कश्यप जी के पूज्य पिताजी श्री हरि सिंह, जो ग्राम पंचायत इस्सेपुर के पूर्व ग्राम प्रधान रहे हैं, आज भी अपने वीर पुत्र की स्मृतियों को संजोए हुए हैं। ग्राम इस्सेपुर में अमर शहीद मनोज कश्यप जी की प्रतिमा स्थापित है, जो उनके अदम्य साहस और राष्ट्र के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाती है।
आज अमर शहीद मनोज कश्यप जी की प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव अग्रवाल, जिला महामंत्री बलराज त्यागी,मंडल अध्यक्ष वरुण आत्रेय, चौधरी ईशम सिंह, अभय रघुवंशी, अरविन्द शर्मा, नितिन त्यागी, राहुल चौहान , रितेश सैन, अनुज वशिष्ठ,बूथ अध्यक्ष देवेश कुमार, प्रीतम शर्मा सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर शहीद के पूज्य पिताजी श्री हरि सिंह जी का भी माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया
