
हरि न्यूज
हरिद्वार।भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पूरे देश में संत रविदास जी की आगामी 650वीं जंयती के उपलक्ष में बनारस स्थित उनके जन्म स्थान की मिट्टी को लेकर पूरे भारत में कलश यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कलश यात्रा जिला संयोजक डाॅ. फूलसिंह के नेतृत्व में आदर्श नगर में स्थित शिव मंदिर में कलश यात्रा के पहुँचने पर भाजपा की पूर्व क्षेत्रीय मंत्री लीना सिंघल एवं जिला महामंत्री बलराज त्यागी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण से भव्य स्वागत हुआ।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए लीना सिंघल ने कहा कि संत रविदास हिन्दू समाज के महान संत थे और उनकी शिक्षा और मार्गदर्शन पूरे समाज के लिए आज भी प्रासंगिक है लीना सिंघल ने कहा कि रविदास जी ने ‘‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’’ जैसी सूक्तिओं के माध्यम से समाज को मार्गदर्शन देने का कार्य किया तथा समाज में फैली बुराईयों एवं क्रुतिओं के खि़लाफ अपनी आवाज उठाकर हिन्दू समाज को जगाने का कार्य किया।
इस अवसर पर संत रविदास मंदिर समिति के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने रथ के ऊपर से कलश को अपने सिर पर रखकर भगवान रविदास जी की मूर्ति के सामने आरती एवं भजन से रविदास जी को स्मरण किया।
इस अवसर पर भाजपा गजरौला पाईमार मण्डल के अध्यक्ष वरूण आत्रे, महामंत्री शिवम चैहान, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, दीपिका चैधरी, अंजु सिंह, वी.पी. सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य कपिल चैधरी एवं अमित गौतम, विष्णु कुशवाह, शिव कुमार जोशी, मनोज शर्मा, सविता देवी, श्रवण जोसी, राजन राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
कलश यात्रा एवं स्वागत कार्यक्रम का सफल संचालन अनुसूचित मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष कोमल सिंह ने किया।
