
*पुलिस अधीक्षक नगर,क्षेत्राधिकार नगर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने लोगों के साथ किया सीधा संवाद*
*कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराना पहली प्राथमिकता*
हरि न्यूज
हरिद्वार।आगामी कांवड मेला के दृष्टीगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र के सभी व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों,व सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ आगामी कांवड मेला के दृष्टीगत कोतवाली नगर हरिद्वार पर बैठक का आयोजन किया गया,बैठक में पिछले कावंड मे सहयोग देने के लिये सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया व आगामी कांवड के सम्बन्ध मे विस्तार पूर्वक वार्ता कर कावड़ मेला के दौरान आने वाली समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई व कावड़ मेला से कुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक सुझाव लिए गए तथा बैठक में मौजूद लोगो द्वारा कांवड यात्रा के दौरान पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।
