
* गीता ज्ञान – गीता ध्यान एवं गीता अनुष्ठान में श्री कृष्ण कृपा धाम के परमाध्यक्ष गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज श्रद्धालु भक्तों को गीता ध्यान एवं गीता सत्संग का करायेंगे बोध
हरि न्यूज
हरिद्वार।उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री कृष्ण कृपा धाम के परमाध्यक्ष गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर गीता ज्ञान – गीता ध्यान एवं गीता अनुष्ठान का आज 01जून से लेकर07 जून तक आयोजन होगा।
श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन एकता भवन गंगा घाट भीमगोड़ा से शुभारंभ होकर भीमगोड़ा खड़खड़ी रेलवे फाटक होते हुए श्रीकृष्ण कृपा धाम पर समापन होगा। शोभायात्रा का कई स्थानों पर समाजसेवियों एवं श्रद्धालु भक्तों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।शोभायात्रा में गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज एवं श्रीमद भागवत कथा सप्ताह के कथा व्यास प.राम मुदगल शास्त्री एक साथ प्रतिभाग करेंगे।

श्री कृष्ण कृपा धाम में गीता ज्ञान – गीता ध्यान एवं गीता अनुष्ठान में श्री कृष्ण कृपा धाम के परमाध्यक्ष गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज श्रद्धालु भक्तों को सुबह 06:30से 07:30 तक गीता ध्यान एवं सायं 04:00से 06:00बजे गीता सत्संग का बोध कराएंगे।गीता ज्ञान – गीता ध्यान एवं गीता अनुष्ठान में श्रीमद् भागवत कथा का प.राम मुदगल शास्त्री जी सुबह 09:30से 12:30 तक श्रद्धालु भक्तों रसपान कराएंगे।
