
हरि न्यूज
बैतूल –बैतूल जिले के वरिष्ठ साहित्यकार स्व नरेन्द्र पाल सिँह कि साहित्यकार सुपुत्री डॉ पल्लवी सिँह ‘अनुमेहा ‘ को ग्लोबल लिटरेरी सर्कल एंड पब्लशर्स द्वारा महाकवि रामधारी सिँह ‘दिनकर साहित्य शौर्य पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया है. यह सम्मान उनका साहित्य के प्रति समर्पित भावना, कदी मेहनत और उनके उदारता वादी विचारों के फलस्वरूप प्रदान किया गया हैं.
अभी कुछ दिन पूर्व हीं डॉ अनुमेहा को अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर मातृ छाया सम्मान 2026, अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला, संस्कृति द्वारा आध्या शक्ति सम्मान सम्मान प्रदान किया गया हैं. उनके काव्य संकलन -उच्चश्वास की सांस को आई एस ऑ द्वारा पेंटाग्न वर्ल्ड रिकार्ड से सम्मानित किया गया. जो कि उनके एवं सम्पूर्ण जिले के लिए गौरव कि बात हैं.
डॉ पल्लवी सिँह ‘अनुमेहा ‘ अब तक सैकड़ो सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं. छः बार कि विश्व रिकार्ड होल्डर डॉ अनुमेहा की अब तक तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं. एवं पांच काव्य संग्रह, एवं एक काव्य संकलन प्रकाशनार्थ हैं.
डॉ अनुमेहा का साहित्य प्रकृति, और समाज में व्याप्त मानवीय मन एवं समाज में व्याप्त मानवीय मन एवं मूल्यों को रुपनांतरण करने की क्षमता रखता हैं. इनकी रचनाएँ एवं आलेख देश / विदेश की पत्र, पत्रिकाओं / न्यूज पेपर्स में निरंतर प्रकाशित होते रहते हैं. गूगल की 14 वेबसाइट्स पर इनकी बायोपिक एवं बायोग्राफी उपलब्ध हैं.
अनेकों सम्मानों से सम्मानित डॉ पल्लवी सिँह ‘अनुमेहा ‘ अपनी इन उपलब्धियों से बहुत खुश हैं. वे इसका श्रेय अपने माता -पिता के आशीर्वाद को देती हैँ.
