
हरि न्यूज
नजीबाबाद। नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के कोटद्वार रोड स्थित कमालपुर जगनवाला में स्वामी सुखदेव सिंह द्वारा आयोजित शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेत्री श्रीमती लीना सिंघल मुख्य रूप से शामिल हुईं।

इस मौके पर लीना सिंघल ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में शरबत वितरण जैसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल मानव सेवा का संदेश देते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने स्वामी सुखदेव सिंह के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जरूरतमंदों को राहत मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान लीना सिंघल ने स्वयं शरबत वितरण में भाग लेते हुए लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को भी सुना।

इस अवसर पर मंजीत कौर, विक्रमजीत सिंह, साहब सिंह, गुरजीत सिंह, सोनिया कौर, सुखदेव सिंह, मनवीर सिंह, कपिल चौधरी और विष्णु कुशवाह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
