
*मधुकांत गिरि अपने नए दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे:गौरव चौधरी

हरि न्यूज
हरिद्वार। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के ओबीसी प्रकोष्ठ में संगठनात्मक मजबूती के तहत भीमगोड़ा गुसाई गली निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता मधुकांत गिरि को प्रदेश महासचिव ओबीसी प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी चेयरमैन द्वारा की गई। जैसे ही यह घोषणा हुई, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देकर उत्साह व्यक्त किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी चेयरमैन ने कहा कि मधुकांत गिरि लंबे समय से पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने आशा जताई कि गिरि अपने नए दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और ओबीसी वर्ग को कांग्रेस से जोड़ने में अहम योगदान देंगे।
नवनियुक्त प्रदेश महासचिव मधुकांत गिरि ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और अधिक से अधिक युवाओं व पिछड़े वर्ग के लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना रहेगा।
पूर्व राज्यमंत्री डॉ संजय पालीवाल एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविश भटीजा ने संयुक्त रूप से मधुकांत गिरि की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय संगठन के लिए लाभकारी साबित होगा। डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि मधुकांत गिरि के अनुभव और कार्यशैली से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावों में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
नवनियुक्त प्रदेश महासचिव मधुकांत गिरि को वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट अरविंद शर्मा , ओपी चौहान,वरिष्ठ पत्रकार कांग्रेस नेता गुलशन नैय्यर,सुभाष कपिल,सतीश गुजराल,अर्जुन सिँह चौहान,भोपाल सिह बिस्ट, कैलाश पाठक,रवीश भटीजा,नितिन हांडा, तेलुराम प्रधान,पूर्व पार्षद अशोक शर्मा,पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट,पार्षद महावीर वशिष्ठ,वरिष्ठ साहित्यकार विनोद भृंग सहारनपुर,अमित झा,समाजसेवी डॉ अशोक गिरि,महंत अनिल गिरि, मानदाता गिरि,मोहन उपाध्याय,बोबेन्दर गिरि,विपिन शर्मा, देव पांडे,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिवम गिरि, कांग्रेस नेता बलराम गिरि कड़क,गिरि समाज के युवा नेता चांद गिरि,एडवोकेट कुणाल गिरि ने शुभकामनाएं बधाई दी
