
*प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस के जोनल/सेक्टर प्रभारियों की मौजदूगी में फोर्स को किया गया ब्रीफ*
*समस्त अधिकारी स्नान समाप्ति तक अपने-अपने जोन सेक्टरों में रहेंगे भ्रमणशील*
*भीड़ का आंकलन कर समय से यातायात प्लान किया जाएगा अलग से लागू*
*सड़क किनारे कोई भी वाहन नही होगा पार्क, सीसीटीवी कैमरे से रखी जायेगी पैनी नजर*
*मेला क्षेत्र को 08 जोन एंव 21 सेक्टर में किया गया विभाजित*

हरि न्यूज
हरिद्वार।बुद्ध पूर्णिमा स्नान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा समस्त जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों एवं नियुक्त पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स को ऋषिकुल ऑड़िटोरियम में स्नान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु विस्तृत रुप से ब्रीफ किया गया।

इस दौरान स्नान पर्व के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए एसपी सिटी अभय सिंह स्नान के सकुशल संचालन, भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं की निकासी आदि को लेकर तैयार की गई योजना की जानकारी ब्रीफिंग में उपस्थित फोर्स के साथ साझा की। तत्पश्चात एसपी ट्रैफिक/ क्राईम निशा यादव द्वारा भीड़ के मुताबिक तैयार किए गए ट्रैफिक प्लान को एक्टिवेट करने पर जोर दिया।
महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार विमर्श करते हुए नवनीत सिंह द्वारा सभी जोनल ऑफिसर्स को आज सायं तक अपने-अपने जोन सेक्टरों का व्यक्तिगत रुप से भ्रमण करते हुए रह गई कमियां दूर करने के लिए सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करने व उक्त कमियों को आज ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। अधीनस्थ कर्मियों को मेले के दौरान क्या करना है, क्या नहीं के सम्बन्ध में ब्रीफ किया गया। अवगत कराया गया की चार धाम यात्रा भी प्रचलित है जिससे स्नान के दौरान श्रद्धालुओं का आगमन पिछले वर्ष से अधिक होने की संभावना के दृष्टिगत सभी को मानसिक व शारीरिक तौर पर तैयार रहने की जरुरत है। जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर अपने वैकल्पिक मार्गों का भी सही समय पर सही तरीके से उपयोग किया जा सके।

समस्त जोनल/सेक्टर अधिकारी स्नान समाप्ति तक अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए स्नान के सम्बन्ध में अपडेट मेला कन्ट्रोल को नोट कराते रहेंगे। किसी भी प्रकार से कोई भी वाहन सड़क किनारे पार्क नहीं होना चाहिए। जो निर्धारित पार्किंग बनायी गयी है उसी पर वाहनों को पार्क कराया जाये।
प्रभारी कंट्रोल रूम को निर्देशित किया गया कि सीमावर्ती जनपदों से ट्रैफिक की जानकारी प्राप्त कर आवश्यकता के मुताबिक वैकल्पिक यातायात प्लान जारी किया जायें जिससे कि किसी भी प्रकार से जाम की स्थिति से बचा जा सके। स्नान पर्व के दौरान सीसीटीवी पर नियुक्त कर्मचारीयों को भली भांति ब्रीफ कर राउंड़ द क्लॉक लाभप्रद सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की जिम्मेदारी भी प्रभारी कन्ट्रोल रुम देखेंगे।
*नियुक्त पुलिस बल का विवरण-
पुलिस क्षेत्राधिकारी –07, निरीक्षक/थानाध्यक्ष-11, उ0नि0/अ0उ0नि0 –38, म0उ0नि0 -06, हे0कां0/कां0 –156, म0कां0 –38, पी0ए0सी0 01 कंपनी 02 प्लाटून, बी0डी0एस0- 02 टीम, घुडसवार – 02 टीम, जल पुलिस- 16कर्म0 गण, अभिसूचना:- 10 कर्म0गण, फायर सर्विस- 02 फायर यूनिट/ 02 बैगपैक सेट, B.D.S./डॉग स्क्वाड- 02 टीम, आपदा राहत दल- 01 प्लाटून, टिआई -02, टीएसआई- 10, हे0कां0/कां0 टीपी- 25, अर्धसैनिक बल – 03 कंपनी, घुड़सवार दस्ता- 02 टीम
*इसके अतिरिक्त सीसीआर में खोया पाया सेल स्थापित किया गया है।
