शिक्षक सुनील कुमार  “रामधारी सिंह दिनकर” साहित्य सेवा सम्मान से हुए सम्मानित

Uncategorized बिजनौर (यूपी)

हरि न्यूज

सहारनपुर।उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार सुनील कुमार को राजकुमार जायसवाल “विचारक्रांति” के नेतृत्व में नमो फाउंडेशन सिंगरौली द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत व वीर रस के महान राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती पर आयोजित प्रतियोगिता में चयनित होने पर “रामधारी सिंह दिनकर साहित्य सेवा सम्मान २०२४ से सम्मानित किया गया।
राजकुमार जायसवाल “विचारक्रांति” के नेतृत्व में आयोजित किए गए इस प्रतियोगिता में देश – विदेश से सैकड़ों प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 175 श्रेष्ठ साहित्यकारों को रामधारी सिंह दिनकर साहित्य सेवा सम्मान 2024 के लिए चयनित किया गया है।नमो फाउंडेशन सिंगरौली द्वारा हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों को एक ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से सम्मानित किया गया है, जिसमें सुनील कुमार शिक्षक को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के आधार पर सम्मान के लिए चयनित किया गया है। सुनील कुमार शिक्षक साहित्य के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय बाधी नकुड़ सहारनपुर में प्रधानाध्यापक के पद को सुशोभित कर रहे हैं। सुनील कुमार शिक्षक वर्तमान में एआरपी के पद पर कार्यरत हैं , सुनील कुमार ब्लॉंक नकुड़ को निपुण बनाने में समर्पित होकर योगदान दे रहे हैं। सुनील कुमार शिक्षक अपना साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से कार्यरत हैं, इनकी अधिकतर रचनाएं राष्ट्रप्रेम व अच्छे समाज के निर्माण के लिए समर्पित रहती हैं।रामधारी सिंह दिनकर साहित्य सेवा सम्मान २०२४ के आयोजक/संयोजक ने कहा कि सुनील कुमार शिक्षक की रचनाएं पढ़ते ही मन व हृदय को स्पर्श कर जाती है, इनके जैसे साहित्यकार ही समाज में परिवर्तन के वाहक बनकर,अपने जड़ों से जुड़कर व सनातन संस्कृति को प्रचारित करके भारत को पुनः विश्व गुरु बनाएंगे”।नमो फाउंडेशन सिंगरौली इकाई द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों सहित विदेश के प्रतिभागी भी शामिल हुए।इस प्रतियोगिता में नवोदित साहियकारों के साथ कई दर्जन वरिष्ठ व अंतर्राष्ट्रीय पहचान वाले साहित्यकार जुड़े, जो नमो फाउंडेशन व आयोजक राजकुमार जायसवाल “विचारक्रांति” के लिए बहुत गर्व की बात है।इस सम्मान में सुनील कुमार शिक्षक को चयनित होने पर नमो फाउंडेशन सिंगरौली के जिला मंत्री व आयोजक राजकुमार जायसवाल “विचारक्रांति” ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *