
*अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश*
*यातायात व्यवस्था रहे दुरुस्त सड़क पर ना हो कोई भी वाहन पार्क*
हरि न्यूज
हरिद्वार।बैसाखी स्नान पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आज प्रातः हर की पैड़ी एवं मेला क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
घाटों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लगाए गए CCTV कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी EXIT रूट को सुगम व व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर भीड़ को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। जिनकी ड्यूटी मार्ग व्यवस्था पर लगी है वह यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखेंगे।
पुलिस प्रशासन द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
