
*मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य सरकार कुंभ मेले को सुरक्षित सुव्यवस्थित और भव्य रूप प्रदान करेगी:श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरि न्यूज/अमर सैनी
महाराष्ट्र/हरिद्वार। आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर महाराष्ट्र के नासिक में राष्ट्रीय संत समिति एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य कुंभ मेले को सकुशल,दिव्य और भव्य स्वरूप में संपन्न कराना रहा।
बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज,राष्ट्रीय संत समिति के पदाधिकारी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री प्रभारी कुंभ मेला गिरीश महाजन तथा मेलाधिकारी सहित कई प्रमुख संत एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने विश्वास व्यक्त किया कि युवा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य सरकार कुंभ मेले को सुरक्षित,सुव्यवस्थित और भव्य रूप प्रदान करेगी।उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं, संतों, महंतों और महामंडलेश्वरों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
बैठक में कुंभ क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर चर्चा की गई।

