
एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत दिए थे सघन चैकिंग के निर्देश
परिसर व मार्ग स्थित संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहनों को उपकरणों की मदद से किया गया चैक
हरि न्यूज
हरिद्वार।चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने हेतु क्राईम मीटिंग के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस सहित बीडीएस व डॉग स्क्वायड की टीमें भी अलग-अलग भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार चैकिंग अभियान चला रही हैं।

बीडीएस व डॉग स्क्वायड की टीमें आज मां मनसा देवी व मां चंडी देवी मंदिर पहुंची जहां उनके द्वारा अपने स्वान एवं उपकरणों की मदद से संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहनों को चैक किया गया।
