
हरि न्यूज
नजीबाबाद।बसपा के विधानसभा प्रभारी नरेंद्र कुमार रवि की पुत्री अदिति पांचवी कक्षा में आए प्रथम और पुत्र अर्णव कुमार तीसरी कक्षा में आए प्रथम।
मौ0 रम्पुर निवासी नरेंद्र कुमार रवि की पुत्री अदिति एम0 डी0 के0 वि0 इण्टर कालेज की कक्षा -5 की छात्रा थी।सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षा में प्राप्तांक 1100 में से 1014 अंको के साथ 92 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्है उपहार भी दिया।
उन्होंने नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में जिले में आठवें स्थान प्राप्त किया |एम0 डी0 के0 वी0 इण्टर कालेज की सुनीता चौधरी शबनम बीना आदि ने बधाई दी।
नरेंद्र कुमार रवि के पुत्र अरनव कुमार मूर्ति देवी सरस्वती बाल मंदिर में कक्षा -3 के छात्र थे, सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षा फल में 1200 प्राप्तांक में से 1141 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।अरनव कुमार कक्षा 1 से प्रथम स्थान बनाए हुए हैं और स्कूल की प्रधानाचार्या अरुणा कौशिक व प्रबंधक डा0 अतुल सैक्सेना व नीरज जैन ने उपहार व प्रशस्ति पत्र व 4400 र0 का चेक भी दिया गया।
इस अवसर चित्रा राकेश, नरेंद्र कुमार रवि अदिति नीरज जैन सुषमा जैन, रितु महिंद्रा हिमानी नताशा आदि उपस्थित रहे।
