
हरि न्यूज
हरिद्वार।अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार नई दिल्ली के मा0 अध्यक्ष किशोर मकवाना जी अनुसूचित समाज की स्थानीय व प्रदेश की समस्याओं को सुनने तथा उसके बाद प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से समाधान हेतु हरिद्वार पधारे,तथा अनुसूचित जाति के प्रतिनिधियों की एक बैठक जिलाधिकारी हरिद्वार के मिटिंग हाल में आयोजित कर सभी की समस्याओं को सुना, उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के नेताओं श्रमिक नेता सुरेन्द्र तेश्वर,राजेन्द्र श्रमिक,प्रवीण कुमार,बहन पूनम वाल्मीकि,राजेश छाछर,आनंद कुमार,संजय घावरी,अजीत ने मा0अध्यक्ष का पटका व पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया तथासफाई मजदूरों की समस्याओं को उठा कर उनके समाधान करने का अनुरोध किया।सुरेन्द्र तेश्वर व राजेंद्र श्रमिक ने मा0 अध्यक्ष से कहा कि दिसंबर 2025 में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 10 वर्ष से कार्यरत संविदा कर्मियों को चार माह बीत जाने के बाद नियमित नहीं किया तथा मजदूरों के कार्यों में अनावश्यक अवरोध करने वाले सहायक लेखाकार राजीव शर्मा जिसका प्रमोशन पर स्थानांतरण अल्मोड़ा नगर पालिका में कर दिया गया वह इधर उधर से दबाव डलवा कर पुनः नगर निगम हरिद्वार में आना चाह रहा है उसको निगम में वापस न लाने का विरोध पत्र संयुक्त मोर्चा के द्वारा दिया गया। मा0 अध्यक्ष से मिलने वालों में सुरेन्द्र तेश्वर, राजेन्द्र श्रमिक के अतिरिक्त प्रवीण कुमार,राजेश छाछर,बहन पूनम वाल्मीकि,आनंद कुमार संजय घावरी,जीत सिंह आदि शामिल थे।
