
हरि न्यूज
हरिद्वार।नगर कोतवाली पुलिस हरिद्वार ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत 16 संदिग्ध व्यक्तियों को रोडीवेलवाला,हरकीपैडी, एवं आसपास के घाटों से ढोंगियों और बहरूपिये के रूप में गिरफ्तार किया।
उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के अनुपालन में चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि तहत जनपद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारीयों को ऑपरेशन कालनेमी के सम्बन्ध मे कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उक्त आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार द्वारा सभी चौकी प्रभारी व कर्मचारी गणो को सभी संदिग्ध व्यक्तियों की चैंकिग किये जाने हेतु आदेशित किया गया, उक्त आदेश के अनुपालन में आज हरकीपैडी के आसपास के घाटों पर सघन चेैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले, बिना पहचान पत्र के रहने वाले तथा संदिग्ध लग रहे 16 व्यक्तियों को ऑपरेशन कालनेमि के तहत धारा- 172(2) BNSS में गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार व्यक्तियो का आपराधिक इतिहास पता लगाने हेतु फ्रिंगर प्रिन्ट लेकर कार्यवाही की जा रही है |
* गिरफ्तार संदिग्ध व्यक्ति
1-रमेश भुईया पुत्र पूडू भुईया निवासी ग्राम गंगोली किच्छा थाना किच्छा जिला उधम सिह नगर हाल -पता चण्डीघाट पुल के नीचे उम्र 48 वर्ष,
2-वाधरी धानी पुत्र वाधरी भाई ग्राम गांधीधाम खोदिमार नगर थाना गांधीधाम जिला कच्छ गुजरात हाल पता हाथीपुल रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 52 वर्ष,
3-सुखदेव चौधरी पुत्र गेन्दु चौधरी निवासी मोरमा थाना रोह जिला नवादा कादिरगंज बिहार हाल पता हाथीपुल रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 66 वर्ष,
4-मनोज कुमार गुप्ता पुत्र शीशपाल गुप्ता निवासी ग्राम बजीरंगज थाना बजीरगंज जिला बदांयू उ0प्र0 हाल पता हाथीपुल रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 70 वर्ष,
5-कन्हैयादास गुप्ता पुत्र समूहदास गुप्ता निवासी गढमरपुर सौलाई थाना पंकडी जिला बलिमा उ0प्र0 हाल पता हाथीपुल रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 70 वर्ष,
6-अनुज पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी दिल्ली हला पता हरकी पौडी कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 42 वर्ष,
7-जयप्रकाश पुत्र बद्रीलाल निवासी चीबारा राजस्थान हाल पता हरकी पौडी हरियाणा टापू कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 42 वर्ष,
8-विनोद कुमार पुत्र देशराज निवासी हरियाणा जिला जिन्द हाल पता रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 50 वर्ष,
9-लालता पुत्र अवधू निवासी पूरा बदली थाना जलालपुर अम्बेडकर नगर उ0प्र0 हाल पता रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 60 वर्ष,
10-सोनू उर्फ जितेन्द्र पुत्र उमरपाल निवासी ग्राम बथुआखेडा थाना भगतपुर मुरादाबाद उ0प्र0 हाल पता रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 40 वर्ष,
11-प्रेम सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी गेनाथाली थाना टनकपुर जिला चम्पावत हाल पता रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 58 वर्ष,
12-भगवानदास पुत्र भोला निवासी ग्राम हायसी जिला प्रतापगढ उ0प्र0 हाल पता रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 60 वर्ष,
13-मुन्ना पुत्र गौवरधन निवासी ग्राम अमरावती नागपुर उ0प्र0 हाल पता रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 60 वर्ष,
14-राजू पुत्र रामजीवन निवासी कोटा बहादुर थाना ऊंचाहाट जिला रायबरेली उ0प्र0 हाल पता रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 70 वर्ष,
15- ओमप्रकाश पुत्र छेदालाल निवासी डिबडिबा कालोनी रुद्धपुर हाल पता विष्णुघाट रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 40 वर्ष,
16-महेशनाथ गोस्वामी पुत्र जमजमराम गोस्वामी निवासी ग्राम खुरजा जिला बुलन्दशहर उ0प्र0 हाल पता रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 70 वर्ष
