
हरि न्यूज
हरिद्वार।श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार रामनगर के तत्वाधान में सार्वजनिक कल्याण के लिए प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष के आगमन उपलक्ष में श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर रामनगर कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार में श्रीमद्भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है कथा के चतुर्थ दिवस भागवत आचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया दो गंगा पृथ्वी पर विराजमान एक है भागीरथी गंगा और दूसरी है भगवती ज्ञान गंगा दोनों का उद्गम स्थल भगवान नारायण है दोनों ही समस्त मनुष्यों का कल्याण करती है
भागीरथी ज्ञान गंगा राजा भगीरथ के तप द्वारा अपने पूर्वज राजा सागर के साठ हजार पुत्रों के उद्धार के लिए पृथ्वी पर भगवान नारायण के चरणों से ब्रह्मा जी के कमंडलु में ब्रह्मा जी के कमंडलु से भगवान शिव की जटाओं में और भगवान शिव की जाता से जटाशंकरी बनकर पृथ्वी पर गोमुख से लेकर गंगासागर तक सभी को पवन एवं पवित्र करती हुई बह रही है ठीक इसी प्रकार भगवती ज्ञान गंगा भक्तों का कल्याण एवं मोक्ष प्रदान करने के लिए भगवान नारायण के मुख से निकली ब्रह्मा जी को प्राप्त हुई ब्रह्मा जी के मुख से निकलकर नारद जी को प्राप्त हुई नारद जी के मुख से निकलकर वेद व्यास जी को प्राप्त हुई वेदव्यास जी के द्वारा भगवती ज्ञान गंगा का विस्तार हुआ सुखदेव जी को प्राप्त हुई सुखदेव जी ने राजा परीक्षित की सभा में इस ज्ञान गंगा में परीक्षित के साथ सभी ऋषि मुनि संत ब्रह्म भक्तों को दुखी लगवाई नारायण परंपरा से चली आ रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में जो गोता लगता है उसका तन मन धन तीनों पवित्र हो जाता है कथा के चतुर्थ दिवस सभी भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया इस अवसर पर दीप्ति भारद्वाज,मनोज भारद्वाज,अखिलेश भारद्वाज,रेनू शर्मा,आशीष शर्मा,मनीष शर्मा,सुमन चोपड़ा,शिक्षा राणा,संगीता राणा,प्रियंका राणा,मधु ऐलावादी,विनोद ऐलावादी, पूर्व पार्षद रेनू अरोरा श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार रामनगर सचिव चिराग अरोड़ा मुख्य यजमान सोमी देवी राजपूत,प्रिया राजपूत,रिंकी राजपूत,काजल राजपूत,दीपक राजपूत,हर्षित राजपू, रीना जोशी,पंकज जोशी,काव्य जोशी, गुंजन जोशी, रुद्राक्ष भट्ट,रिंकी भट्ट,पंडित सचिन पैन्यूली, पंडित आदित्य जागुड़ी, सीमा पाराशर,दीप्ति भारद्वाज,रिंकू शर्मा, ललिता मेहता,सतवीर राणा आदि ने भागवत पूजन को सम्पन्न किया।

