
*रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को समय पर एलपीजी गैस की सप्लाई न मिलने के कारण हो रहा है व्यापार पर संकट:संजय चोपड़ा
हरि न्यूज
हरिद्वार।रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगवाई में चण्डी चौराहे पर हाथों में एलपीजी गैस के सिलेंडर दर्शाते हुए एलपीजी गैस की कालाबाजारी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारी लघु व्यापारियों ने शासन प्रशासन से मांग की फुटपाथ पर रेड़ी पटरी के माध्यम से खाने-पीने की भोजन सामग्री बेचने के विक्रेता स्ट्रीट वेंडर्स का भी अलग से कोटा निर्धारित किया जाए ताकि एलपीजी गैस की सप्लाई समय से स्ट्रीट फूड सप्लाई के वेंडर्स को समय से मिल सके।
इस अवसर पर लघु व्यापारी एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को समय से एलपीजी गैस न मिलने के कारण उनके व्यापार पर काफी प्रभाव पड़ रहा है उन्होंने कहा कि गैस की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए शासन प्रशासन को विशेष निगरानी कमेटी का गठन किए जाने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा फुटपाथ खाद्यान्न सामग्री बेचने वाले सभी स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को समय से एलपीजी गैस की आपूर्ति मिल सके इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर कोटा निर्धारित किया जाना न्याय पूर्ण होगा।

एलपीजी गैस की कालाबाजारी के विरोध में प्रदर्शनकारी लघु व्यापारियों में राजकुमार ,कमल ,प्रताप सिंह चौहान, शशिकांत, सुनील कुकरेती ,लालचंद, विजय गुप्ता ,भोला यादव ,कपिल कुमार, मोहनलाल ,मुन्ना सिंह, जय सिंह, चंदन रावत ,सोनू ,नईम ,कामिल, श्याम कुमार, फूल सिंह, सुशांत बंगाली,सुमन गुप्ता, आशा देवी ,कामिनी मिश्रा, मंजू पाल, सुनीता चौहान आदि प्रमुख रूप से लघु व्यापारी शामिल रहे।
