
हरि न्यूज
हरिद्वार।ज्वालापुर की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार रामनगर के तत्वाधान में सार्वजनिक कल्याण के लिए प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष के आगमन उपलक्ष में श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर रामनगर कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार में श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है

कथा के द्वितीय दिवस भागवत आचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने भक्तों को बताया प्रत्येक व्यक्ति को गौ सेवा का संकल्प लेकर के आगे बढ़ना चाहिए गौ माता के भीतर समस्त देवी देवताओं का वास है जिसे गऊ सेवा कर ली समझ लो समस्त देवी देवताओं का आशीर्वाद उसको प्राप्त हो गया गौ माता की सेवा करने वाला कभी भी नरक यात्रा को नहीं भोक्ता है उसके जीवन में दुख दरिद्र कष्ट संकट नहीं आते हैं क्योंकि गौ माता में इतनी शक्ति है कि वह अपनी सेवा करने वाले के सारे कष्टों को हरण कर लेती है भगवान श्री कृष्ण ने भी बाल्य काल में वृंदावन रहते हुए नंगे-नंगे पैरों को सेवा की गौ चरण लीला की कृष्ण भक्त वही कहलाता है जो गौ सेवा करता है गौ माता के प्रति मात्री भाव रखता है प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता के रक्षा के लिए आवाज उठानी चाहिए गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिले तभी गौ माता की रक्षा एवं सुरक्षा हो पाएगी इस अवसर पर पूर्व पार्षद रेनू अरोरा श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार रामनगर सचिव चिराग अरोड़ा मुख्य यजमान सोमी देवी राजपूत,प्रिया राजपूत,रिंकी राजपूत,काजल राजपूत,दीपक राजपूत,हर्षित राजपू, रीना जोशी,पंकज जोशी,काव्य जोशी, गुंजन जोशी, रुद्राक्ष भट्ट,रिंकी भट्ट,पंडित सचिन पैन्यूली, पंडित आदित्य जागुड़ी, सीमा पाराशर,दीप्ति भारद्वाज,रिंकू शर्मा, ललिता मेहता,सतवीर राणा आदि ने भागवत पूजन को सम्पन्न किया।

