
हरि न्यूज
हरिद्वार।बामसेफ,भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाह्न पर भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा बामसेफ के ऑफसूट्स संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इक्विटी रेगुलेशन यूजीसी बिल लागू करने व ओबीसी जाति आधारित जनगणना करने 2011 में नियुक्त शिक्षकों को टी ई टी से मुक्त करने पूरे देश में राष्ट्रव्यापी आंदोलन का प्रथम चरण आज हरिद्वार में किया गया पहले चरण के प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भंवर सिंह भानपाल रवि राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि ओबीसी की 1931,32 के बाद से अभी तक ओबीसी समाज की जाति आधारित जनगणना नहीं की गई है जिससे ओबीसी समाज को जो भागीदारी का लाभ मिलना चाहिए था वह नहीं मिला,अभी हाल ही में माननीय न्यायालय के आदेश पर भारत सरकार द्वारा इक्वलिटी रेगुलेशन,यूजीसी बिल लागू किया गया था बिल इसलिए लागू किया गया था कि एससी एसटी ओबीसी समाज के बच्चे भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने जाते थे उनके साथ जातिगत भेदभाव कर प्रताड़ित किया जाता रहा है भेदभाव प्रताड़ित करने की वजह से हमारे कई होनहार बच्चों ,बच्चियों ने खुदकुशी कर कर अपनी जान दे दी इन सभी भेदभाव प्रताड़ना को झेलने वालों की संख्या करीब 118 परसेंट हो गई इन सभी पहलुओं को देखते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सभी संस्थाओं को कमेटी बनाकर भेदभाव को रोकने के लिए सरकार को निर्देशित किया था जो एक अच्छी पहल थी परंतु कुछ मुट्ठी भर मनुवादी सोच रखने वाले लोगों के द्वारा यूजीसी बिल का विरोध किया गया और हमारे समाज के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय में वाद दायर कर यूजीसी कानून पर स्टे क रा दिया गया जिसको लेकर पूरे देश में एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया इसी को लेकर आज बामसेफ के आफ सूट संगठन के मुख्य कार्यकर्ताओं जिसमें एससी एसटी ओबीसी समाज इकट्ठा होकर यूजीसी बिल को लागू करने एवं अपनी जातिगत जनगणना करने के लिए माननीया राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया ज्ञापन प्रस्तुत करने वालों में महिपाल सिंह,नरेश कुमार,जीवन सिंह,सत्यपाल शास्त्री, मनोज कुमार बरछियाल,नसीर अहमद,जयपाल सी.पी.सिंह मनजीत सिंह,अशोक कुमार कटारिया कुंवर पाल मा.रफल सिंह कटारिया,राहुल पास्टर सुरेंद्र कुमार,डॉ राजकुमार,मास्टर फूल सिंह,सत्यपाल सिंह, राजाराम प्रजापति,शशीकांत सैनी,श्याम सुंदर प्रधान,रमेश चंद, जगपाल सिंह,सलेक् चंद,राजेश खेरवाल,अजय कुमार लोहट,जितेंद्र तेश्वर,एडवोकेट संजय मूलनिवासी, एडवोकेट रूपचंद आजाद,जॉनी कुमार,श्याम सिंह,एडवोकेट रेनू सिंह,संजय कुमार ,कन्हैया,बबीता, शशीकांत सैनी,संजय कुमार सैनी, सुरेश कुमार,कुलदीप, कमल सिंह, आरती,दीपा,बबीता पवार, कमलजीत आदि कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल थे
