
*गुरुओं के संदेश ‘सरबत दा भला’ और विजय चोपड़ा जी के मूलमंत्र ‘सत्कार अते सेवा’ के सिद्धांत पर चल रही राष्ट्रीय पंजाबी महासभा:अशोक मेहता

*पंजाबी को दूसरी भाषा का दर्जा दें और विभाजन की विभीषिका के शहीदों के लिए स्मारक बनाए सरकार:मेहता
हरि न्यूज
हरिद्वार,22 फ़रवरी।राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के नेशनल प्रेसिडेंट एवं हरियाणा के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त अशोक मेहता ने हरिद्वार के प्रेस क्लब में महंत ऋषिवरानंद जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान सुनील सेठी को महासभा की उत्तराखंड इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय सचिव अवतार सिंह चुघ, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश आनंद और हरियाणा प्रदेश महासचिव चौधरी राकेश भल्ला विशेष तौर पर शामिल हुए.
समारोह को संबोधित करते हुए अशोक मेहता ने कहा कि राष्ट्रीय पंजाबी महासभा गुरुओं के संदेश ‘सरबत दा भला’ और अपने मुख्य संरक्षक पदमश्री विजय चोपड़ा जी के मूलमंत्र ‘सत्कार अते सेवा’ के सिद्धांत को लेकर देश के विभिन्न भागों में समाज सेवा के अनेक प्रकल्प चल रही है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि उत्तराखंड में भी सुनील सेठी के नेतृत्व में महासभा पंजाबी समुदाय को एकजुट करके समाज के सभी जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न प्रकल्प चलाएगी.
अशोक मेहता ने उत्तराखंड सरकार से मांग की कि वह पंजाबी भाषा को राज्य की दूसरी आधिकारिक भाषा घोषित करे और भारत पाक विभाजन विभीषिका के दौरान अपने देश एवं धर्म की रक्षा के लिए शहीद हुए लाखों लोगों की पावन स्मृति में शहीद स्मारक की स्थापना करें. इसके साथ ही राज्य में बसे पंजाबी समुदाय के लोगों के हितों की रक्षा के लिए उत्तराखंड पंजाबी वेलफेयर बोर्ड की भी स्थापना करे. देश विभाजन के समय दी गई कुर्बानियां और राष्ट्र की उन्नति में पंजाबी समुदाय के लोगों के उल्लेखनीय योगदान का जिक्र करते हुए उन्होंने तमाम पंजाबी परिवारों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अपनी समृद्ध संस्कृति से परिचित करवाएं.
राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने सुनील सेठी को बनाया उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष प्रेस क्लब हरिद्वार पर मुख्य अतिथि महंत ऋषिवरानंद जी महाराज की अध्यक्षता आशीर्वाद रूपी कार्यक्रम में गरिमाई उपस्थिति में रजिस्टर्ड राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता द्वारा अपनी कार्यकारिणी की उपस्थिति में हरिद्वार के सैकड़ों पंजाबियों की उपस्थिति में समाजसेवी सुनील सेठी को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय पंजाबी महासभा का पत्र देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता ने कहा कि सुनील सेठी सर्व धर्म का सम्मान करते हुए सर्व समाज हितों को संघर्ष करते है उनके इसी कार्य को देखते हुए उत्तराखंड की कमान सुनील सेठी को सौंपने की राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने की । हमें विश्वास ओर आशा है कि सुनील सेठी गुरुनानक जी का आशीर्वाद लेकर पूरे उत्तराखंड में पंजाबी समाज का नाम मान बढ़ाएंगे और गुरु महाराज के पद चिन्हों पर चलते हुए पंजाबियत के साथ साथ सर्व समाज हित के कार्य करेंगे हमें खुशी है कि नौजवान जो समाजसेवा के कार्यों के लिए पहचाना जाता हो हमारे समाज से आता है ऐसे व्यक्ति को अपनी उत्तराखंड इकाई का प्रदेश अध्यक्ष घोषित करते हुए हमे प्रसन्नता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आशीर्वाद देने उपस्थित हुए महंत ऋषिवरानंद महाराज ने कहा कि गुरुगोविंद सिंह जी ने हमेशा सेवा समर्पण बलिदान का मार्ग दिखाया उनके बताए रास्ते पर आज भी देश आगे बढ़ रहा है सेवा कर रहा है इसी प्रकार मेरा आशीर्वाद है ये संगठन भी आगे बढ़ते हुए पूरे प्रदेश में सेवा के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित करे। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि पूरे उत्तराखंड में हम सेवा समर्पण भाव का लक्ष्य रखते हुए इस मंच से सर्व समाज हितों की बात करेंगे हर जनहित समस्या को संकल्पबद्ध होंगे छोटी से बड़ी हर समस्या के निराकरण को प्रयास करेंगे मैं बताना चाहता हु सिर्फ पंजाबियों तक न रखकर हर वर्ग हर समाज के व्यक्ति के लिए हमारा पंजाबी समाज कार्य करेगा। इस संगठन को हरिद्वार से शुरुवात करते हुए उत्तराखंड के हर पंजाबी तक ले जाना मेरा लक्ष्य होगा जिसके लिए हर जिले हर शहर हर बूथ तक इसकी शाखाएं बनाई जाएगी जल्द ही अन्य इकाइयों की शुरुवात कर समाजसेवा को समर्पित लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जायेगीं । गरीब कन्याओं के विवाह से लेकर जरूरतमंद की सेवा ही संगठन का कार्य होगा जिससे जरूरतमंद की मदद की जा सके। मैं प्रेस के माध्यम से विश्वास दिलाता हु कि राष्ट्रीय पंजाबी समाज उत्तराखंड में जल्द एक बड़ी पहचान के रूप में स्थापित होगा। इस अवसर पर हरिद्वार से सैकड़ों पंजाबियों की उपस्थिति में मुख्य रूप से राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय सचिव ललित अरोड़ा, राष्ट्रीय सचिव अवतार सिंह चुग,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हर भगवान छाबड़ा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश आनंद, प्रदेश महासचिव राकेश भल्ला, जिला अध्यक्ष यमुनानगर मलविंदर सिंह सहित हरिद्वार से राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लव दत्ता,हरमिंदर सिंह, भूषण लाल अरोड़ा,यश सड़ाना, नीरज भसीन, परविंदर सिंह,नवनीश मोहन, लाहौरी सिंह, अजय अनेजा, दीप सिंह, श्याम चावला, सुनील मनोचा, गिरीश भाटिया, लक्की अनेजा, निशा मल्होत्रा, निर्मल सूरी,संभव सूरी, आकाश पूरी, दीपक मदान, शिवम चावला, प्रशांत लाम्बा, अंकित बजाज, सौरभ अरोड़ा, मनजीत सिंह,राकेश सिंह, सौरभ भाटिया, मनु भाटिया, ओमवीर सिंह, गौरव अरोड़ा, राहुल चावला, देवेंद्र अरोड़ा, दीपक सहगल, सुनील सिंह, दिनेश मुरारी,मुरारी लाल बाधवा, गिरीश भाटिया, निशा मल्होत्रा, निर्मल सूरी, भूषण लाल , सौरभ अरोड़ा, अजय अनेजा, आकाश सुनेजा, आकाश पूरी, संभव सूरी सहित सैकड़ों पंजाबी उपस्थित रहे।
