
*पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर SSP हरिद्वार नवनीत सिंह की संदिग्ध व्यक्तियों पर कार्यवाही
*सत्यापन न कराने वाले मंडी आढ़तियों पर Police act की धारा 83 के अंतर्गत चलान कर माननीय न्यायालय भेजा जाएगा

*सत्यापन ही सुरक्षा की पहली ढाल,हरिद्वार पुलिस
हरि न्यूज
हरिद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के निर्देशन एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना क्षेत्रांतर्गत सब्जी मंडी के आसपास सब्जी,फल, रेहड़ी-ठेली, फड़ लगाने वाले व्यक्तियों, ट्रांसपोर्ट नगर एवं सराय रोड़ पर सत्यापन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कुल 34 व्यक्तियों को कोतवाली लाकर ICGS पोर्टल के माध्यम से उनके आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया गया।सत्यापन न कराने पर 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 50 चालान किए गए तथा ₹12,500 संयोजन शुल्क वसूला गया।
साथ ही मंडी के आढ़तियों के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान कर माननीय न्यायालय भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।
मंडी के आढ़तियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां कार्यरत बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं, अन्यथा भविष्य में कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
*पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार,उप निरीक्षक रविंद्र जोशी,अपर उप निरीक्षक गंभीर तोमर,अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार,कांस्टेबल धर्मेंद्र राणा,दिनेश कुमार,मनोज डोभाल,जितेन्द्र कुमार, राजपाल शामिल रहे
