
हरि न्यूज
हरिद्वार।आज कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर महोदय पुलिस अधीक्षक /नोडल अधिकारी महिला सुरक्षा एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस टीम द्वारा doon cambrige school में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानून गोरा शक्ति एप उत्तराखंड पुलिस app आपातकालीन हेल्प नंबर 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090/1091 साइबर अपराध से बचाव, 1930, छेड़छाड़ तथा घरेलू हिंसा तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को यह बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। पुलिस सदैव आपकी सहायता एवं सुरक्षा के लिए तत्पर है। साथ ही आत्मरक्षा के सामान्य उपाय सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए।
