
हरि न्यूज
हरिद्वार/देहरादून। नवनियुक्त समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरि का समाजवादी विचारक सोनल प्रिंस ने अपने आवास पर स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में समाजवादी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सोनल प्रिंस ने महंत शुभम गिरि का पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया तथा उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि महंत शुभम गिरि के मार्गदर्शन में प्रदेश में समाजवादी विचारधारा को नई ऊर्जा मिलेगी और आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरि ने स्वागत के लिए सोनल प्रिंस एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर एवं युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कई समाजवादी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
