
सूत्रों के हवाले से उक्त निर्माण कार्य पर पहले भी हो चुकी हैं कार्यवाही
हरि न्यूज
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के भीमगोड़ा क्षेत्र स्थित भीम कुंड के निकट रेलवे लाइन के पास राजा जी नेशनल पार्क की पहाड़ियों के समीप दुर्लभ प्रजाति के पुष्पों के निकट नवीन व मुन्ना परांठे वाला द्वारा लगभग 40/20 फीट में पूर्व निर्मित भवन के द्वितीय तल पर किए जा रहे अनाधिकृत व्यवसायिक निर्माण को प्राधिकरण क़ी टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया गया।

स्थल पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ता को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए।सूत्रों के अनुसार पूर्व में भी उक्त निर्माण कार्य को लेकर राजा जी नेशनल पार्क एवं विकास प्राधिकरण द्वारा निर्माण कार्य के खिलाफ कार्यवाही की प्रक्रिया को अमल में लाया गया है उक्त निर्माणकर्ता का सत्ता दल के नेताओं से नजदीक के संबंध होने के चलते उक्त निर्माण करता ने विकास प्राधिकरण को आंख दिखाते हुए बैनरों का सहारा लेकर पुनः अवैध व्यवसायिक निर्माण कार्य शुरू कर दिया था, हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने तुरंत संज्ञान लेकर समय रहते आज उक्त निर्माण के खिलाफ सील की कार्यवाही को अम्ल में लाया गया है।
