
हरि न्यूज/मुकेश सिन्हा
नांगल सोती/बिजनौर। राजा भरत सिंह इंटर कालेज नांगल सोती में प्रबंध समिति के पांच वर्षीय चुनाव में प्रबंध समिति निर्विरोध निर्वाचित हो गयी। एक फरवरी को प्रबंध समिति के चुनाव हेतु पांच पदाधिकारी व सात कार्यकारिणी सदस्य पद पर एक एक नामांकन दाखिल होने से प्रबंध समिति निर्विरोध निर्वाचित हो गयी।
जिला विद्यालय निरीक्षक बिजनौर द्वारा नामित पीठासीन अधिकारी व प्रधानाचार्य एमडीएस इंटर कालेज नजीबाबाद अनुपम माहेश्वरी व पर्यवेक्षक व प्रधानाचार्य जीआईसी भागूवाला पंकज कुमार की देखरेख में नामांकन सहित चुनाव प्रारंभ हुई थी । प्रबंध समिति के चुनाव में एक पद पर एक नामांकन भरा गया था । जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र वैध पाएं गये थे। पीठासीन अधिकारी अनुपम माहेश्वरी ने आज प्रबंध समिति चुनाव की विधिवत घोषणा की है। उनके अनुसार अध्यक्ष पद पर -यशवीर सिंह पुनः निर्वाचित हुए जबकि ,उपाध्यक्ष- प्राची चौधरी, प्रबंधक -ऋषभ प्रताप सिंह एड ,उप प्रबंधक – यशवीर सिंह , कोषाध्यक्ष – कावेन्द्र सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य के पद पर जितेन्द्र सिंह,अभयराम सिंह- ,जाकिर अली, कुलवीर सिंह, आकाशदीप ,मैनपाल सिंह,लक्ष्मी देवी निर्वाचित हुए हैं । प्रबंध समिति के पूर्व प्रबंधक व कोषाध्यक्ष राघव प्रताप ने प्रबंध समिति के निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा आशा व्यक्त की है निर्वाचित प्रबंध समिति बेहतर तालमेल व समर्पित प्रयास से विद्यालय को ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।
