
हरि न्यूज
बालोतरा/राजस्थान।बालोतरा जिले के कनाना गांव में श्री ललिता महायज्ञ (1008 कुंडात्मक) के शुभारंभ को लेकर आज मंगलवार को यज्ञशाला में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन महंत परशुराम गिरी के सानिध्य में संपन्न होगा।

महंत परशुराम गिरि ने जानकारी देते हुए बताया कि 1008 कुंडात्मक श्री ललिता महायज्ञ यज्ञशाला में ध्वजारोहण के साथ धार्मिक आयोजनों की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहने की संभावना है।उन्होंने बताया कि महायज्ञ के अंतर्गत 3 फरवरी से 7 फरवरी तक चढ़ावे की बोलियों का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक माहौल बना हुआ है।
यज्ञशाला परिसर में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं में महायज्ञ को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
