
हरि न्यूज
लखनऊ। ‘नवान्कुर साहित्य सभा’, दिल्ली – नोएडा की काव्यान्कुर श्रंखला की बारहवीं पुस्तक ‘काव्यान्कुर-12’ का लोकार्पण दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, चाॅदनी चौक, दिल्ली में हुआ। इस अखिल भारतीय साहित्यिक समारोह में श्री भगवान दास शर्मा ‘प्रशांत’ को संस्था के द्वारा काव्य सृजनता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए बाल शिल्पी शिक्षक साहित्यकार श्री भगवान दास शर्मा प्रशांत को दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी में आयोजित कवि सम्मेलन एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह पर काव्य पाठ एवं काव्यंकुर 12 पुस्तक में उनके साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। श्री प्रशांत इटावा में कई संगठनों से जुड़कर समाज की सेवा भी कर रहे हैं। उनकी रचना धार्मिक और शैक्षणिक दृष्टि शिक्षा को केवल पाठ्य पुस्तक तक सीमित न रहकर जीवन मूल्यों से जोड़ती है। जो कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम दो सत्र में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र की अध्यक्षता अति वरिष्ठ कवि, गीतकार एवं गज़लकार आदरणीय डा. बाल स्वरूप राही जी ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री नरेश शान्डिल जी और शशिकांत जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष श्री अशोक कश्यप जी की सरस्वती वंदना से हुआ। काव्यान्कुर 12 पुस्तक का लोकार्पण हुआ। फिर सभी चयनित कवियों का कविता पाठ हुआ और सभी का अलंकरण बैज, अंगवस्त्र, मोती माला, सम्मान पत्र, ‘काव्यांकुर-12’ पुस्तक और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। प्रथम सत्र का समापन श्री अशोक कश्यप जी के देशभक्ति गीत से हुआ। दूसरे सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ गीतकार और फिल्म अभिनेता डा. अशोक मधुप जी ने की तथा मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डा. कीर्ति काले जी रहीं तथा विशिष्ट अतिथि डा देवेंद्र माझी, मुमताज सादिक, आचार्य अनमोल तथा मनोज कामदेव रहे। इस सत्र में जनवरी 2024 से नवंबर 2025 तक संस्था द्वारा आयोजित की गईं विभिन्न कविता प्रतियोगिताओं में विजयी सभी कनिष्ठ और वरिष्ठ कवियों का कविता पाठ हुआ। सभी 35 कवियों की विजयी रचनाएं ‘काव्यान्कुर-12’ में प्रकाशित हुई हैं। इन सभी का अलंकरण किया गया। सभी वरिष्ठ अतिथियों ने नवान्कुर साहित्य सभा के 14 वर्ष के साहित्यिक योगदान को सराहा। इस सफल आयोजन का कुशल संचालन श्रीमती कल्पना शुक्ला और के. शंकर सौम्या ने किया। विशेष सहयोगी रहे मृणालिनी पनेसर, प्रेम सागर प्रेम, अशोक बाबू माहौर और अभिनव कश्यप। अंत में जल-पान के साथ ही संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कश्यप और महासचिव के शंकर सौम्य ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। नवान्कुर साहित्य सभा दिल्ली-नोएडा का ये एक और यादगार कार्यक्रम साबित हुआ। जनपद के साहित्यकारों ने श्री भगवान दास शर्मा प्रशांत को दिल्ली में सम्मानित होने पर खुशी जाहिर की, तो वहीं जनपद के कई गणमान्य व्यक्तियों प्रोफेसर शैलेन्द्र शर्मा, प्रोफेसर रमाकांत राय, डॉ राजीव राज, डॉ कमलेश शर्मा, नेल्स फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह भदोरिया सहित कई शिक्षक साथियों ने बधाई प्रेषित की।
