
हरिद्वार।आर्य नगर चौक ज्वालापुर हरिद्वार में एक नर्सिंग होम के निकट लगभग 15/30 फीट में बेसमेंट,भूतल,प्रथम एवं द्वितीय तल पर किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण को प्राधिकरण क़ी टीम द्वारा सील किया गया।
सलेमपुर रुड़की में पुरानी फैक्ट्री के पास विनय सैनी व अन्य द्वारा लगभग 9 बीघा में विकसित की जा रही अनाधिकृत प्लाटिंग को प्राधिकरण टीम (शाखा कार्यालय रुड़की) द्वारा संयुक्त सचिव एवं पुलिस बल की उपस्थिति में जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया।
स्थल पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए।
