
सनातन धर्म संस्कृति में गौ, गंगा, गीता और गुरु का है महत्वपूर्ण स्थान:महामंडलेश्वर गंगेश्वरानंद दास महाराज
हरि न्यूज
हरिद्वार।उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री अयोध्या धाम आश्रम में विश्व के कल्याण हेतु धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।इस अवसर पर श्री अयोध्या धाम आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी गंगेश्वरानंद दास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति में गौ,गंगा गीता और गुरु का महत्वपूर्ण स्थान है, गुरु, माता पिता और संतो महंतो महामण्डलेश्वरों के दर्शनार्थ से जीवन का कल्याण हो जाता है और जीवन में सुख शांति समृद्धि का वास होता है।
महंत राजकुमार दास महाराज ने कहा कि गुरु ओर माता पिता की सेवा से जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है और जीवन कान्तिमय बन जाता है,हमें समाज एवं देश के कल्याण के लिए धार्मिक अनुष्ठान करते रहने चाहिए़,भगवान श्री राम के नाम मात्र उच्चारण से जीवन सुखमय बन जाता है।महंत गणेश दास महाराज एवं कथा व्यास आचार्य अरुण शुक्ला ने संयुक्त रूप में कहा कि धर्म ही हमें आगे बढ़ाता है और धर्म ही हम सबको जोड़कर रखता है। वैदिक सनातन धर्म में जन्म लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को जन्म से मृत्यु तक सभी संस्कारों का पालन करना होता है।इस मौके पर महंत गणेश दास, शैलेश तिवारी,आदर्श दुबे,समाजसेवी रितेश तिवारी सहित संत महंत उपस्थित रहे।
