श्री आनंद आश्रम में शुभारंभ हुआ श्री गरीबदास अखंड प्रकाश पाठ

Uncategorized

सतगुरु श्री गरीबदास जी महाराज की अमृतमयी वाणी पाठ के श्रवण मात्र से जीवन का होता है कल्याण:महंत विवेकानंद महाराज

(प्रमोद गिरि/हरि न्यूज)
हरिद्वार।उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री आनंद आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी विवेकानंद महाराज के संयोजन में गुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं पुण्यतिथि समारोह के उपलक्ष में आज श्री गरीबदास जी की अमृतवाणी का अखंड पाठ प्रकाश प्रातः काल में संतो महंतो के द्वारा प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर श्री आनंद आश्रम के महंत स्वामी विवेकानंद महाराज ने श्रद्धालु भक्तों को गुरु की महिमा के बारे मे बताया कि शिरोमणि सतगुरु श्री गरीबदास जी महाराज की अमृतमयी वाणी पाठ के श्रवण मात्र से जीवन सद मार्ग पर चल कर जीवन का कल्याण होता है।उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि श्री गरीबदास जी महाराज ने जीव कल्याण के लिए अपने मुखारविन्द से अमृतमयी वाणी की रचना की थी। जिसके श्रवण मात्र से जीव का कल्याण हो जाता है। उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले वाणी पाठ के दौरान संत महात्माओं के प्रवचन भी होंगे और 20जुलाई को अखंड पाठ सम्पन्न के बाद भगवान आनंदेश्वर महादेव की विशेष पूजा अर्चना के उपरांत ब्रह्मलीन गुरुओं के गुरु स्वामी चेतनानंद महाराज, ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी शिवानंद महाराज व मेरे स्वयं के ब्रह्मलीन गुरुदेव कृष्णानंद महाराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और भोग प्रसाद वितरण किया जाएगा।इस मौके पर कपिल शर्मा जौनसारी, जय सिंह मावी दयाल सिंह कामरा बालकिशन भाटी वचन भाटी ब्रह्मपाल नागर नितिन मावी किशोर जसूजा राजनारायण भाटी सुशील मिड्डा गज्जू आहूजा बंटी छावड़ा वेदप्रकाश हरीश भाटी रतन चुग जुगेन्द्र यादव आचार्य राधेश्याम नौटियाल शिवम भाटी बलदेव कालरा गोविंद मिड्डा मुकेश चावला किशन लाल चुग ने अखंड पाठ को श्रवण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *