
*जन जीवन की रक्षा के लिए विश्व शांति बेहद जरूरी
हरि न्यूज
हरिद्वार। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में गोविंद घाट पर विश्व शांति की प्रार्थना की मां गंगा से प्रार्थना करते हुए युद्ध में मारे जा रहे मासूम बच्चों निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति को मां गंगा में किए दीपदान। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने इस अवसर पर कहा कि मां गंगा से हम प्रार्थना करते हुए कहा कि इस समय जो पूरे विश्व में हालात है वो चिंताजनक है युद्ध कही भी हो उसका प्रभाव हर देश को झेलना पड़ रहा है आगे हालात और बिगड़ने की तरफ इशारा कर रहे है जो देश को नहीं पूरे विश्व को कई गुना पीछे धकेल देगा युद्ध में ज्यादातर निर्दोष लोगों की ही जाने जाती है मासूम बच्चों की निर्मम हत्या हो जाती है जो एक असहनीय पीड़ा है । पार्षद वरिष्ट पंजाबी हरविंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी समस्या का हल युद्ध नहीं हमारी तो गंगा जी से यही प्रार्थना है कि सभी देशों को मिलकर विश्व शांति को कड़े कदम उठाने चाहिए । मां गंगा से बड़ी कोई रक्षक नहीं इसलिए हम मां गंगा से प्रार्थना करते है कि विश्व में शांति हो जिससे विश्व का कल्याण हो निर्दोषों पर अत्याचार रुके । इस अवसर पर अपनी जान गवाने वाले निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति को दीपदान करके उन्हें राष्ट्रीय पंजाबी महासभा द्वारा श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई । इस अवसर पर मुख्य रूप से गिरीश भाटिया, सरदार इकबाल सिंह, हरीश अरोड़ा, संजीव सहगल,भूषण लाल अरोड़ा, अर्पण ग्रोवर, प्रशांत लाम्बा, अमित विरमानी, ओमवीर चौधरी, गौरव भाटिया, सोनू चौधरी,गौरव मनचंदा, रवि बांगा, दिनेश नंदा, लाल जी सिंह, अमित अरोड़ा, योगेश चावला, सुरेंद्र अरोड़ा, अजय अनेजा, सौरभ अरोड़ा, रमन सिंह, राहुल अरोड़ा, सचिन अरोड़ा, गौरव भाटिया सहित कई पंजाबी साथी उपस्थित रहे
