
हरि न्यूज
बिजनौर। नजीबाबाद क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बलराज त्यागी को भारतीय जनता पार्टी का जिला महामंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों, शुभचिंतकों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
जिला महामंत्री बनने की घोषणा के बाद नजीबाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बलराज त्यागी लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इस अवसर पर कई भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि बलराज त्यागी के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।
बलराज त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

