
हरि न्यूज
हरिद्वार।गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय हरिद्वार में अन्तर-सदनीय क्रीड़ा प्रतियोगितायें विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास के साथ सदैव की भांति 16.10.2026 को विधिवत प्रारम्भ हुई है। गुरुकुल की 1902 में स्थापना काल से ही ये प्रतियोगिताएं प्रतिवर्ष हर्षोल्लास के साथ आयोजित की जाती रही है। सभी प्रतियोगिताएं चार सदनों – स्वामी श्रद्धानन्द सदन, आचार्य रामदेव सदन, स्वामी दयानन्द सदन एवं गुरुदत्त विद्यार्थी सदन के मध्य सम्पन्न होंगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहादराबाद के खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी की प्रतियोगिताएँ ऐतिहासिक हैं। आज गुरुकुल में आकर मन अत्यन्त प्रसन्न हो गया। छात्रों की परस्पर क्रीड़ा भावना प्रेम एवं सौहार्दपूर्ण है। मैं आयोजकों को हार्दिक बधाई देता हूँ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्याधिष्ठाता डॉ० दीनानाथ शर्मा ने कहा कि छात्रों में खेलों की भावना परस्पर प्रेम एवं सौहार्द को उत्पन्न करती है।
गुरुकुल के प्रधानाचार्य डॉ० विजेन्द्र शास्त्री ने बताया कि प्रतियोगिताओं में 100 मी०, 800 मी०, 1600 मी० दौड़, गोला फेंक, कबड्डी, वॉलीबाल, क्रिकेट आदि प्रतियोगिताएं सम्पन्न होंगी।
*आज के सम्पन्न मैचों के परिणाम -*
*01. 400 मी० दौड़ सीनियर वर्ग-*
प्रथम- जयकिशन (दयानंद सदन), द्वितीय- रुद्र प्रताप गौड़ (दयानंद सदन), तृतीय- मानव मण्डल (गुरुदत्त सदन)
*02. 400 मी० दौड़ जूनियर वर्ग-*
प्रथम- मयंक त्यागी (दयानंद सदन), द्वितीय- दक्ष पाल (आचार्य रामदेव सदन), तृतीय- आरव सैनी (श्रद्धानन्द सदन)
*03. गोला फेंक-*
प्रथम- शिवा-10 (दयानंद सदन), द्वितीय- अरूण मौर्य-12 (आचार्य रामदेव सदन), तृतीय- पंकज-12 (दयानंद सदन)
*04. कबड्डी जूनियर वर्ग-* प्रथम – गुरुदत्त सदन, द्वितीय – रामदेव सदन
*05. कबड्डी सीनियर वर्ग-* प्रथम – दयानंद सदन, द्वितीय – श्रद्धानन्द सदन
*06. वॉलीबाल सीनियर वर्ग-* प्रथम – गुरुदत्त सदन, द्वितीय – श्रद्धानन्द सदन
*07. 100 मी० दौड़ सब-जूनियर वर्ग-* प्रथम – गुरुदत्त सदन, द्वितीय – श्रद्धानन्द सदन
*08. 100 मी० दौड़ जूनियर वर्ग-* प्रथम – गुरुदत्त सदन, द्वितीय – श्रद्धानन्द सदन



