
हरि न्यूज
नजीबाबाद।उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के ‘ग्राहक सेवा केंद्र’ का हुआ उद्घाटन वरिष्ठ नागरिक विनोद कुमार ने फीता काट कर किया शुभारंभ इस अवसर पर शाखा प्रबंधक उत्तर प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक कामराजपुर सोनू सिंह ने कहा कि सरकार से मिलने वाली प्रत्येक सुविधा का लाभ बैंक के माध्यम से ही दिया जाता है इसलिए प्रत्येक ग्रामवासी बैंक में अपने-अपने खाते खुलवाए और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बैंक का सहयोग करें आज ग्राम पून्डरी खुर्द में हेमंत राजपूत के ग्राहक सेवा केंद्र के अवसर पर शाखा प्रबंधक सोनू सिंह ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम सूर्य घर योजना के विषय में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए बैंक में खाते खुलवाने और अपने भी बीमें करवाने का आह्वान किया अपने संबोधन में भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि बैंक हमारे विकास का मूल आधार हैं हमें छोटी-छोटी बचत करके अपनी धनराशि को बैंक में सुरक्षित रखना चाहिए इससे हमारा और हमारे देश का विकास होता है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ बिना बैंक खाते के मिलना संभव नहीं है इसलिए इस जन सेवा केंद्र पर जाकर बैंक द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं शुभारंभ के अवसर पर हेमंत राजपूत ने शाखा प्रबंधक सोनू सिंह विनीत कुमार और रवि कुमार का मल्यार्पण कर स्वागत किया भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, आचार्य उदयवीर सिंह, प्रीतम सिंह ,युग्रिश् कुमार, कोमल सिंह, सुरेश कुमार, विनोद कुमार, यशपाल सिंह, मैन पाल सिंह, शिवि राजपूत, मिट्ठन सिंह राजपूत, रमेश कुमार,सुधीर कुमार, जुगेंद्र कुमार,बंटी राजपूत, किरन देवी सतेंद्र कुमार, हितेश कुमार, बिशनी देवी,
हेमंत राजपुत, पायल राजपूत, सुमन देवी, उर्मिला देवी, अमृता देवी ललिता देवी, विष्णु राजपूत, मोर्यं राजपूत, अंशुल राजपूत, विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे सभी उपस्थित जनो ने हेमंत राजपूत को इस कार्य के लिए बधाई दी।
