सपा नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

उत्तराखंड हरिद्वार

हरि न्यूज

हरिद्वार।समाजवादी पार्टी हरिद्वार महानगर कार्यालय पर ‘पद्म विभूषण’ पूर्व सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव की जयंती पर  फूल माला अपर्ण कर पर शत शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष  शंभू प्रसाद पोखरियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र परासर, महानगर अध्यक्ष लव दत्ता, हरिद्वार जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी, पूर्व राष्ट्रीय नेता चंद्रशेखर यादव, प्रदेश महासचिव समीर आलम, मस्कूर कुरैशी समाजवादी विचारक वरिष्ठ सपा नेता महंत शुभम गिरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि आजादी के बाद देश में राजनीति में नेताजी के रूप में अगर किसी ने पहचान बनाई तो स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी ने बनाई उन्हें आदर से सम्मान से सभी राजनीतिक नेता नेताजी के नाम से ही जानते थे इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र पराशर ने कहा कि रक्षा मंत्री रहते हुए मुलायम सिंह यादव ने भारतीय सेना के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किया उन्हें लोग आज तक याद करते हैं उन्होंने हमेशा हिंदी भाषा को आगे बढ़ने का कार्य किया उत्तराखंड के अंदर संस्कृत विद्यालयों में संस्कृत शिक्षकों की भारती कर ऐतिहासिक कार्य किया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पूरे प्रदेश से चुंगी राज को खत्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *