विनोदकुमार को मिला हिंदी आइडल सम्मान

उत्तराखंड हरिद्वार

हरि न्यूज

कन्नौज।नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिला के युवा कवि, लेखक “विनोद कुमार” को सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वे भारतीय नौसेना में पदस्थ होते हुए काव्य सृजन में क्रियाशील रहते आए हैँ।
देवनागरी लिपि के सरंक्षण, नेपाल भारत मैत्री सम्बंध मजबूत बनाने, हिंदी भाषा साहित्य के विकास तथा साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक आइडल अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में “हिंदी आइडल” मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। विनोद कुमार प्रदेश के ख्याति प्राप्त नवोदित लेखक हैं। इनको देश विदेश से विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मानित किया जा चुका है साथ ही शिक्षा तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दर्जनों सम्मान भी मिल चुके हैं। सम्मान कार्यक्रम के सम्बन्ध में बोलते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु कहते हैं - किसी भी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने से उसकी कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। राज्य तथा जिले की सरकारी संस्थाओं को प्रतिभा प्रोत्साहन के कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। शब्द प्रतिभा का यह कदम देश विदेश की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है। संस्था अपने उल्लेखनीय कार्यों से देश विदेश में ख्याति प्राप्त कर चुकी है। सभी अग्रज तथा नवोदित हमारे आयोजनों से जुड़ने के लिए उत्सुक रहते हैं। "

चयन समिति संयोजक चरना कौर कहती हैं – नवोदित रचनाकार विनोद कुमार में लेखन की एक अदभुत क्षमता देखी गई, यदि लेखन को गति मिली तो कन्नौज जिला ही नहीं देश में नाम रोशन करेंगे। विनोद कुमार जी की काव्य रचना में समाज परिवर्तन की क्षमता पाई गई हैl
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल के आयोजन इतने अधिक लोकप्रिय होते हैं कि हरेक कार्यक्रमों में सहभागी होने वालों की संख्या हजारों में होती है। संस्था विश्व में पहली बार विश्व की सबसे बड़ी साहित्यिक परिचय डायरेक्ट्री प्रकाशन की योजना अंतर्गत देश विदेश के हजार कवि, लेखक तथा साहित्यकारों का परिचय प्रकाशित करने जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *