
हरि न्यूज
रायगढ़।रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध साहित्यकार प्रकाश चन्द्रा “कांसा” जी को नेपाल के लुंबिनी में 11.नवंबर 2024 को आयोजित किए गए वैश्विक हिन्दी अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में “हिंदी काव्य शिरोमणि” सम्मानोपाधि से सम्मानित किया गया।
साहित्य के क्षेत्र में वे लगातार सक्रिय हैं तथा उनकी कई पुस्तकें और रचनाएँ प्रकाशित हो चूका है यह हमारे रायगढ़ शहर के लिए गर्व की बात है इसके पूर्व उन्हें शिक्षा तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अनेकों सम्मान भी मिल चुके हैं।
वर्तमान में वे जिंदल स्टील रायगढ़ के ब्लास्ट फर्नेस में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।उनके इस उपलब्धि पर उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है।

देवनागरी लिपि के सरंक्षण, नेपाल भारत मैत्री सम्बंध मजबूत बनाने, हिंदी भाषा साहित्य के विकास तथा साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय स्तर की वैश्विक हिंदी अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में उन्हें हिंदी काव्य शिरोमणि मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है।
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित वैश्विक हिंदी अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में देश विदेश नेपाल,भारत,तंजानिया और अमेरिका से 1240 रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से सहभागिता जताई थी जिसमें जिसमें से उत्कृष्ट 100 रचनाकारों को काव्य लेखन में उत्कृष्ट रचनाकार घोषित कर हिंदी काव्य शिरोमणि मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है।
ज्ञात हो कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल अपने साहित्यिक गतिविधियों की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुकी है। संस्था विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन कार्यक्रम आयोजित करती आई है।
सम्मान कार्यक्रम के सम्बन्ध में बोलते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु कहते हैं – किसी भी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने से उसकी कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। राज्य तथा जिले की सरकारी संस्थाओं को प्रतिभा प्रोत्साहन के कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। शब्द प्रतिभा का यह कदम देश विदेश की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है।
पहली बार विश्व की सबसे बड़ी साहित्यिक परिचय डायरेक्ट्री प्रकाशन की योजना अंतर्गत देश विदेश के हजारों कवि, लेखक तथा साहित्यकारों का परिचय प्रकाशित करने जा रही है।