श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से जीवन हो जाता है भवसागर से पार:महंत राजेन्द्रानंद

Uncategorized

शोभायात्रा निकालकर श्री विश्नोई आश्रम में हुआ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हरिद्वार,5 नवम्बर। उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री विश्नोई आश्रम भीमगोड़ा के परमाध्यक्ष महंत राजेंद्रानंद महाराज के सानिध्य में धूमधाम हर्षोल्लास से श्री विश्नोई आश्रम से हरकी पैड़ी तक कथा व्यास महंत डॉ०साध्वी प्रज्ञा भारती जी महाराज ने श्रद्धालु भक्तों के साथ श्रीमद् भागवत की शोभायात्रा निकाली। इस अवसर पर महंत राजेंद्रानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से जीवन भवसागर से पार हो जाता है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है।

कलीकल में श्रीमद् भागवत कथा जन-जन के संकटों का नाश करती हैं और जीवन का कल्याण करती है।उन्होंने कहा कि पितृ पक्ष को मोक्ष प्रदान करने के लिए ओर उनकी आत्मिक शांति के लिए मां गंगा के तट पर श्रीमद्भागवत कथा करने से पितरों का कल्याण होता है और परिवार में सुख शांति की समृद्धि होती है।

कथा व्यास डॉक्टर साध्वी महंत प्रज्ञा भारती ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जगत तारनी ओर संकट हारनी है श्रीमद भागवत कथा श्रद्धालु भक्तों का जीवन भवसागर से पार लगाती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य जनम मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है।

शोभायात्रा में श्री विश्नोई आश्रम के प्रणवानंद महाराज, जयानंद महाराज, अमृतानंद,स्वामी नरेशानंद,गोविंद शरणानंद,श्रीमहंत गोपाल गिरि,साध्वी सावित्री गिरि, शुभम चौधरी,पंडित अर्पित आचार्य, पंडित विपिन दुबे, पंडित प्रमोद तिवारी ने मुख्य यजमान प्रमोद विश्नोई अनीता विश्नोई  परिवार सहित श्रीमद् भागवत कथा मां गंगा जी व कथा व्यास, संतो महतो की पूजा अर्चना कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *