
होली रंगों का त्यौहार नहीं बल्कि आपसी प्रेम,सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है:मदन कौशिक

सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली मिलन समारोह:सुबोध पाराशर

सनातन धर्म संस्कृति को मजबूत करती हैं होली:महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि

बिजनौरी महासभा समाज को एकता के सूत्र में बधाने का कर रही काम:रविदासाचार्य सुरेश राठौर

हरि न्यूज
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित फूल मति घाट पर बिजनौरी महासभा उत्तराखंड हरिद्वार द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि महाराज महंत जयानंद महाराज,नगर विधायक मदन कौशिक,एमएलसी सुबोध पाराशर, उज्जवल पंडित प्रमोद गिरि,विपिन शर्मा,अशोक गिरि राजीव पाराशर तथा गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

समारोह में आयोजित कवि सम्मेलन एवं ब्रज की होली के रस भरे भजनों एवं ए डायरेक्शन डांस ग्रुप के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।फूलों एवं रंग,गुलाल और भक्ति रस से सराबोर वातावरण में होली का पारंपरिक उल्लास देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संयोजक प्रमोद गिरि,विपिन शर्मा,डॉ.अशोक गिरि,मनोज शर्मा,शत्रुघ्न गिरि,मनोज गिरि, राजीव पाराशर,संदीप गोस्वामी,हरपाल धीमान, चांद गिरि,तनुज महेश्वरी,मनोज गिरि,बलराम गिरि, दीपक शर्मा,गर्वित गिरि आकाश गिरि,अनिकेत गिरि, नीरू सैनी,उमा गिरि ने अतिथियों का फूलमाला एवं पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है।ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाते हैं।

बिजनौर से पधारे एमएलसी सुबोध पाराशर ने कहा कि होली मिलन समारोह सामाजिक समरसता का संदेश देता है। बिजनौरी महासभा द्वारा इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन समाज में भाईचारे और सौहार्द की भावना को प्रबल करते हैं।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि महाराज ने कहा कि होली का पर्व सनातन धर्म संस्कृति को मजबूत करता ,पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर ने कहा कि बिजनौरी महासभा उत्तराखंड समाज को एकता के सूत्र में बधाने का कर रही काम कर रही हैं, बिजनौर में एक से बढ़कर एक महान विभूतियो ने जन्म लिया है।

महामंडलेश्वर गर्व गिरि महाराज,महंत जयानंद महाराज सहित अनेक संत-महंतों का सानिध्य ओर आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
इस मौके पर नगर निगम मेयर किरण जैसल,

पूर्व राज्यमंत्री डॉ संजय पालीवाल,पूर्व विधायक सुरेश राठौर,भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा,अखंड परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक,कथा व्यास पंडित पवन कृष्ण शास्त्री,प्रदेश मीडिया सह प्रभारी विकास तिवारी, समाजसेवी डॉ विशाल गर्ग,पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष संजय चोपड़ा,समाजसेवी पूर्व सभासद बृज भूषण विद्यार्थी,पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी, पूर्व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, महा नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग,महामंत्री संजीव चौधरी,हीरा सिंह बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर,जिला मंत्री विनीत जोली,

सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी, पार्षद राजेश शर्मा,सूर्यकांत शर्मा,आकाश भाटी,पूर्व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा,महावीर वशिष्ठ,पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी,अनिल मिश्रा,विदित शर्मा,राजेंद्र शर्मा,मुदित अग्रवाल,विकास चौहान,महावीर नेगी,संजीव नैय्यर,राजेश पुरी,संजीव शर्मा,मनोज शर्मा,चांद गिरि,सोनू गिरि,संदीप गिरि,सुनील शर्मा,विकास शर्मा,राजेश शर्मा,मनोज महंत,राजीव भट्ट,रितेश तिवारी,राजीव पाराशर,मयंक मूर्ति भट्ट,विशाल मूर्ति भट्ट,गणेश शर्मा,गौरव गिरि ,विशाल गिरि, धीरज पचभेय्या,राकेश शर्मा,पवन शर्मा,आलोक गिरि ,गर्वित गिरि,आकाश गिरि,सुरेंद्र ठाकुर,राकेश शर्मा ,प्रवेश गिरि,संजय चोपड़ा,

पार्षद सुनील शर्मा,महेंद्र सैनी,सांसद प्रतिनिधि डा सुशील शर्मा,दीपांशु विद्यार्थी,प्रदीप शर्मा,राजेश शर्मा, सूर्यकांत शर्मा पत्रकार महावीर नेगी, प्रेस क्लब महामंत्री दीपक मिश्रा,राजेश गोस्वामी,एड.गुरुप्रसाद गिरि,आशु तुम्बडिया,अंकेश भाटी,गगनदीप गोस्वामी,सचिन शर्मा,विशाल गुप्ता,अमित गुप्ता,अमरपाल प्रजापति,संदीप प्रजापति,सुशील शर्मा गणेश शर्मा,हरेंद्र चौधरी, एस एस चौहान,अनिल चौहान,राजेश पुरी,शिव कुमार कश्यप,शिवम गिरि,पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट , समाज सेवी कपिल जौनसारी,यज्ञिक वर्मा,तेज प्रकाश साहू, दिव्यांश अग्रवाल,विक्की ठाकुर,सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों ने बिजनौरी महासभा के साथ होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया।
सभी अतिथियों ने आयोजकों को सफल आयोजन हेतु बधाई दी।
समारोह के समापन पर सामूहिक होली मिलन एवं गोल गप्पे, चाट,पकौड़े का अतिथियों ने लुफ्त उठाए।

कवि सम्मेलन
बिजनौरी होली मिलन समारोह में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया कवि सम्मेलन की अध्यक्षता इ० भूदत्त शर्मा एवं डॉ० अशोक गिरि के संचालन मेंकवि दीनदयाल दीक्षित,रविदत्त वर्मा,अभिनंदन गुप्ता, साधुराम पल्लव,प्रेमी शंकर,अरुण पाठक, डॉ०सुशील त्यागी,कर्मवीर सिंह, विजय त्यागी,अमित कुमार,अपराजिता,राजकुमारी, सुमन भारद्वाज, आशा साहनी, अरविंद दूबे,प्रशान्त कौशिक ने अपने काव्य पाठ किए।
