
हरि न्यूज
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला स्थित फूलमती घाट पर आज बिजनौरी महासभा उत्तराखंड हरिद्वार द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह आज 27फरवरी को दोपहर तीन बजे शुभारंभ होकर श्री गंगा जी की आरती तक चलेगा।
समारोह के संयोजक विपिन शर्मा, प्रमोद गिरि, डॉ. अशोक गिरि, एडवोकेट राकेश गुप्ता एवं मनोज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में ब्रज के रस भरे भजनों की प्रस्तुति, कवि सम्मेलन एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में संत-महंत, विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता, गणमान्य अतिथि एवं बिजनौर जनपद से जुड़े समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। सभी अतिथि फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं एवं बधाई देंगे।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर होली मिलन समारोह को सफल बनाने की अपील की है।
