
हरि न्यूज
नजीबाबाद।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में जुड़े कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे भारत में हिंदू सम्मेलन मंडल बस्ती स्तर पर हो रहे हैं। इसके अंतर्गत मालिनी नगर के गुरु नानक बस्ती में कल दिनांक 22 फरवरी को पारसलोक कॉलोनी में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक दीप्तिमान ने परंपरानुसार दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सह नगर कार्यवाह नरेश चंद के संचालन में सरस्वती विद्या मंदिर की बहनों द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम शुरू हुआ।

मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रचारक दीप्तिमान,राहुल तिवारी जिला सेवा प्रमुख विपिन आदि ने हिंदू सम्मेलन के के द्वारा हिंदू संस्कृति पर प्रकाश डाला एवं अपने ओजस्वी वचनों से सबको अनुग्रहित किया। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने प्रतिभाग किया लेकर अपनी और सभी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवम् धर्मलाभ उठाया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह रहे । कार्यक्रम में नगर एवं खंड प्रचारक ऋतिक,सामाजिक समरसता जिला संयोजक द्रवित, सामाजिक सद्भाव प्रमुख अंकित, सह प्रमुख मोंटी,जगदीश जोशी,सरदार रॉबिन सिंह, चौधरी ईशम सिंह रितेश सैन आदि लोग उपस्थित रहे ।
