
हरि न्यूज
हरिद्वार।शिक्षा चिकित्सा एवं सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था शिव शक्ति सेवा समिति ने सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए शनिवार 21 फरवरी को अपनी 363वीं मासिक गतिविधि के अंतर्गत सरकारी अस्पताल (महिला एवं पुरुष) हरिद्वार में भर्ती मरीजों को खाद्य सामग्री वितरित की।
कार्यक्रम के दौरान मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल, बिस्कुट व अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की गई। समिति के पदाधिकारियों ने मरीजों का हालचाल भी जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि शिव शक्ति सेवा समिति पिछले कई वर्षों से निरंतर समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है और संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सहयोग पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि समिति प्रत्येक माह नियमित रूप से सेवा गतिविधियों का आयोजन करती है और आगे भी यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।
इस मौके पर समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे और सभी ने सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी।
