
हरि न्यूज
हरिद्वार।महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में खड़खड़ेवश्वर महादेव मंदिर में पंडित रोशन द्वारा चार पहर पूजा उपरांत प्रसाद भंडारे के आयोजन पर प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे विधायक मदन कौशिक ने कहा कि जीवन का असली सार शिव आराधना है शिव की पूजा से सभी का कल्याण होता है विश्व में शिव महिमा गुणगान से खुशहाली आती है।शिव की महिमा अपार है हम इस अवसर पर भगवान से देश की खुशहाली की कामना करते है।मेयर किरण जैसल एवं राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने सभी को बधाई देते हुए विश्व कल्याण की प्रार्थना की। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि खड़खड़ेश्वर महादेव मंदिर वर्षो पुराना है यहां हर वर्ष हमे हमारे साथियों का सेवा पूजा का सौभाग्य प्रभु शिव की असीम कृपा से मिलता है इस मंदिर का अलग ही महत्व है यहां भक्त की मांगी हर मनोरथ भगवान शिव पूरी करते है। भंडारे प्रसाद आयोजन पर मुख्य रूप से विधायक मदन कौशिक,मेयर किरण जैसल, राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, बृजभूषण विद्यार्थी,ओमानंद महाराज,आकाश पूरी,ललित भूटानी,हर्ष पूरी,संजय त्रिवाल,अनिरुद्ध भाटी,महावीर वशिष्ठ,आकाश भाटी,प्रमोद गिरी, विनोद मिश्रा,पंकज पंडित,रवि जैसल, ललित पूरी , धर्मपाल प्रजापति,भूदेव शर्मा सहित सैकड़ों भक्तजन इस अवसर पर उपस्थित रहे।
