
मंसूरी में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों के संघर्ष की सहयोगी गीता महेश्वरी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते लघु व्यापारी
हरि न्यूज
हरिद्वार। उत्तराखंड मंसूरी में रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारी अपनी न्याय संगत मांगों के लिए आंदोलन कर रहे आंदोलन कार्यरियो में मंसूरी बर्फबारी के दौरान पैर फिसलने से चोटिल हुई रीता महेश्वरी के निधन के उपरांत मंसूरी के लघु व्यापारियों का समर्थन कर रहे लघु व्यापार एसो.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने अलकनंदा घाट पर मां गंगा के समीप रीता महेश्वरी को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर मां गंगा से साथियों सहित आत्मा की शांति की प्रार्थना की साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की मंसूरी में अपनी न्याय संगत मांगों के लिए संघर्ष कर रहे लघु व्यापारियों का संज्ञान लेकर पूरे प्रकरण की जांच कराकर उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार मंसूरी के लघु व्यापारियों को उनके उचित स्थान पर स्वतंत्र रूप से स्वरोजगार करने की मांग को प्रमुखता से दोहराया।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा मंसूरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों की न्याय संगत मांगों के लिए नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ़ इंडिया (नासवी )द्वारा भारत सरकार में राज्य सरकार से पत्राचार कर मंसूरी के लघु व्यापारियों की जायज मांगों के लिए उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है उन्होंने अभी कहा स्वर्गीय रीता माहेश्वरी के परिजनों को उचित अनुदान राशि सरकार की ओर से उपलब्ध कराया जाना न्याय संगत होगा।
उत्तराखंड मंसूरी में रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के संघर्ष के साथ संघर्ष कर रही अपने प्राण निछावर करने वाली रीता माहेश्वरी को मां गंगा के समीप मौन रखकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते लघु व्यापारियों में राजकुमार, शुभम सैनी ,शिव चौहान, सुमित कुमार ,मोहनलाल ,फूल सिं , वीरेंद्र ,प्रभात चौधरी, अशोक कुमार, सोनू ,विवेक कुमार, चंदन रावत ,जय सिंह बिष्ट ,रवि कुमार ,मनोज आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
