
हरि न्यूज
कोटद्वार।मालिनी वैली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, शिवराजपुर, मोटाढाक में 10 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्धघाटन कॉलेज के अध्यक्ष योगम्बर सिंह, कुलदीप मैन्दोला (रा0 इं0 कॉलेज कोटद्वार), डॉ0 रमाकांत कुकरेती (सेवानिवृत प्रधानाचार्य), और सार्थक योगशाला की योग प्रशिक्षिका सोनम रावत जी के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुआ। यह योग कार्यशाला संस्कृत भारती, कोटद्वार और सार्थक योगशाला के सहयोग से आयोजित की जा रही है। प्रथम दिवस में कॉलेज के छात्र-छात्राएं, प्राध्यापक व अन्य कर्मचारियों ने योगाभ्यास और प्राणायाम किया। यह 10 दिवसीय योग कार्यशाला 11फरवरी से 20 फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक निशुल्क आयोजित की जा रही है।
